फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नलकूपों से चार मोटर चोरी, सात के ताले तोड़े

नलकूपों से चार मोटर चोरी, सात के ताले तोड़े

Sun, 18 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नलकूपों से चार मोटर चोरी, सात के ताले तोड़े
नलकूपों से चार मोटर चोरी, सात के ताले तोड़े
विज्ञापन

खतौली। किसानों की नलकूपों के चोरों ने ताले तोड़कर चार बिजली मोटर चोरी कर लिए। जबकि सात नलकूपों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

गांव ककराला में शनिवार की रात चोरों ने किसान चरण सिंह, लक्खा, ब्रह्म सिंह, आत्माराम की नलकूपों के ताले तोड़कर उनके अंदर से चार बिजली के मोटर चोरी कर लिए। इतना ही नहीं इसी रात को सात किसानों की नलकूपों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी इसी गांव में किसानों की नलकूपों के ताले तोड़कर बिजली मोटर चोरी कर लिए गए थे। चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसान रविवार को थाने में पहुंचे। इन किसानों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह से चोरों को पकड़कर बिजली मोटर बरामद कराने की मांग की। पीड़ित किसानों ने पुलिस को चोरी की तहरीर भी दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed