{"_id":"5bcf64b7bdec2269807dfbbb","slug":"151540318391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधावली रेलवे ट्रैक पर घायल मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संधावली रेलवे ट्रैक पर घायल मिली महिला
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली महिला
मुजफ्फरनगर। गांव संधावली में फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक महिला घायलावस्था में पड़ी मिली। संभावना है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र में गांव संधावली स्थित फ्लाईओवर के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक पर एक महिला मंगलवार सुबह गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने अपना नाम जमीला बताया। इससे आगे महिला कुछ नहीं बता पाई और अचेत हो गई। कुछ देर बाद ही महिला की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। पुलिस अब उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।