{"_id":"5bc4e122bdec22694e6b6a36","slug":"151539629346-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर आठ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर आठ लाख लूटे
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर आठ लाख लूटे
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आबकारी में चार दिन पूर्व घर में अकेली वृद्धा पर जानलेवा हमला कर पड़ोस के युवक ने घर में रखे आठ लाख रुपये लूट लिए। मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती वृद्धा ने होश आने पर परिजनों को नकदी लूट की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी नवीन ने तहरीर देकर बताया कि 11 अक्तूबर को उसकी वृद्धा मां शीला देवी पत्नी शिवचरण घर पर अकेली थी। घर की एक अलमारी में आठ लाख रुपये की नकदी भी रखी हुई थी, जिसकी भनक किसी तरह मोहल्ले में ही रहने वाले सागर नामक युवक को लग गई। आरोप है कि सागर वृद्धा शीला देवी को अकेला देख घर में घुस गया और पीछे से उनके सिर पर किसी चीज से प्रहार कर दिया। जानलेवा प्रहार से शीला देवी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी घर में रखे आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। उधर, घटना के कुछ देर बाद घर पहुंचे परिजनों ने वृद्धा को घायल देख जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह उपचार के दौरान होश आने पर वृद्धा ने उन्हें आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए रुपये लूटने की भी सूचना दी, जिस पर परिजनों ने घर लौटकर अलमारी देखी तो वहां से रुपये गायब मिले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सागर के खिलाफ जानलेवा हमले के साथ ही आठ लाख रुपये लूटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि वृद्धा पर हमला कर आठ लाख रुपये लूटने की तहरीर मिली थी, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।