{"_id":"6aac0cb77bf55c95040f95f2","slug":"supporters-of-aap-mla-thrash-bjp-leader-video-goes-viral-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155350-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आप विधायक के समर्थकों ने की भाजपा नेता की पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आप विधायक के समर्थकों ने की भाजपा नेता की पिटाई, वीडियो वायरल
विज्ञापन
-नाले की सफाई का मुद्दा उठाने पर समर्थकों पर मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। शाहीनबाग इलाके में जसोला नाले की सफाई को लेकर बुधवार शाम भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और झड़प का मामला सामने आया है। भाजपा नेता शाहजाद अली ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत पत्र नहीं दिया गया है। भाजपा नेता शाहजाद अली वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि बुधवार शाम वह जसोला नाले की सफाई के काम को लेकर आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थक मौके पर पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता व मारपीट करने लगे। शाहजाद अली के मुताबिक, घटना के समय विधायक अमानतुल्लाह खान भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक लगातार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही विधायक के समर्थकों की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने विधायक के लिए किसी भी तरह के अभद्र शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने विधायक को ‘नकारा’ कहने की बात स्वीकार की है।