{"_id":"5bbbad18867a55287312f1d0","slug":"151539026200-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपकराध की कमर तोड़ने को जनपद पुलिस का प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपकराध की कमर तोड़ने को जनपद पुलिस का प्लान
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अपराधियों पर कसेगी नकेल
मुजफ्फरनगर। पुलिस प्रशासन ने बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने बदमाश को न्यायपालिका से संबंधित अपराध में कड़ी सजा दिलाने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत हर महीने कम से कम 15 अपराधियों को कोर्ट से सजा दिलाए जाने का टारगेट तैयार किया गया है।
पुलिस की कमजोर पैरवी के चलते कोर्ट में कड़ी सजा से बच निकलने वाले बदमाशों पर नकेल कसी जाएगी। इसके तहत अब पुलिस कोर्ट में हर अपराधी को सजा दिलाने के लिए मुस्तैद पैरवी करने के साथ ही गवाहों को भी हर मुमकिन सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। यही नहीं संगीन मामलों में तो गवाहों को पेशी के दिन पुलिस खुद उनके घर से कोर्ट तक लाएगी और गवाही के बाद वापस उन्हें घर भी छोड़ेगी, ताकि उनके दिल से अपराधियों का डर निकले और वे निष्पक्ष गवाही दे सकें। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की कमजोर पैरवी के चलते कोर्ट में सजा से बच निकलने वाले अपराधियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब निश्चित किया गया है कि अपराधियों को जेल में रहते-रहते ही जमानत मिलने से पहले सजा हो जाए। इसके लिए हर महीने पहले ऐसे मामलों को चिह्नित किया जाएगा, जिनमें जल्द सजा होने वाली हो। इसके बाद इन मामलों में गवाहों की ठीक से गवाही दिलाने के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा, ताकि अपराधी उन पर दबाव बनाने के साथ ही उन्हें भयभीत भी न कर सकें। वहीं, पुलिस द्वारा भी कोर्ट में पैरवी के मामलों में मुस्तैदी बरती जा रही है, जिसके लिए कोर्ट में हर वो सुबूत व तथ्य पेश किए जा सकें, जिनसे अपराधी को जल्द से जल्द और कड़ी सजा हो। एसएसपी ने बताया कि सितंबर माह में ही कुल 23 अपराधियों को मजबूत पुलिस पैरवी के चलते सजा दिलाई गई है, जिनमें से पांच को आजीवन कारावास, दस को सात साल से अधिक और आठ को सात साल से कम की सजा मिली है। अब हर महीने न्यायपालिका का सहयोग लेकर कम से कम 15 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने का टारगेट निर्धारित किया गया है, जिसके लिए अलग से पुलिस टीम का भी गठन किया जाएगा।