{"_id":"6a9ea5038fc5572d690c959d","slug":"sick-woman-pushed-and-snatched-earrings-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111552-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बीमार महिला को धक्का देकर बालियां छीनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बीमार महिला को धक्का देकर बालियां छीनीं
Mon, 07 Sep 2026 05:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। वेस्ट हलके के लसूड़ी मोहल्ला में स्नेचिंग की वारदातें बढ़ रही हैं। सुबह सैर पर निकली बचनों को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने निशाना बनाया।
बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और कानों से बालियां खींचकर फरार हो गए। इस हमले में महिला के घुटनों में चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। स्थानीय निवासियों ने पिछले दिन भी इसी क्षेत्र में रेहड़ी वाले और ऑटो चालक को निशाना बनाए जाने का दावा किया। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-5 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।