फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tenant beats couple after dispute over switching off street lights

Haridwar News: चौक की लाइट बंद करने पर विवाद, किरायेदार ने दंपती को पीटा

Mon, 07 Sep 2026 05:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Tenant beats couple after dispute over switching off street lights
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चौक की लाइट बंद करने पर हुए विवाद में एक किरायेदार ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला के पति को धक्का देकर थप्पड़ मारा, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर गली नंबर ए-3 निवासी सपना चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति तरुण चौधरी के साथ किराये के मकान में रहती हैं। इसी मकान में भृगुनाथ ओझा भी किराये पर रहता है। आरोप है कि पांच सितंबर को भृगुनाथ ने चौक की लाइट बंद कर दी। लाइट खोलने के लिए उनके पति गए तो उसने उन्हें धक्का दे दिया और थप्पड़ मार दिया। इससे वह नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

सपना का आरोप है कि भृगुनाथ ने उनके साथ भी मारपीट की। पति के सिर से काफी खून बहने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed