फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैटरी कारोबारी के घर लाखों का डाका

बैटरी कारोबारी के घर लाखों का डाका

Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बैटरी कारोबारी के घर लाखों का डाका
दिनदहाड़े कारोबारी के घर लूटपाट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिनदहाड़े शुक्रवार को शहर से सटे गांव मुस्तफाबाद पचेंडा में बैटरी कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने मां-बेटी को बंधक बनाकर दस लाख की नकदी के साथ ही लाखों कीमत के जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। करीब आधा घंटे तक घर में रहे बदमाशों ने एक कमरे को टारगेट बनाकर पूरी तरह खंगाल डाला। सनसनीखेज वारदात से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ मंडी के साथ ही क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ करते हुए वारदात के सुबूत जुटाए। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा निवासी नौशाद सिद्दीकी बैट्री कारोबारी है। शुक्रवार को नौशाद के काम पर जाने के साथ ही उसके तीन बच्चे फरहाज, फैज व फारिया पचैंडा रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ने चले गए थे। घर पर नौशाद सिद्दीकी की पत्नी फोजा परवीन व बड़ी बेटी गुड़िया मौजूद थे। परिजनों के अनुसार इसी दौरान चार बदमाश घर में घुस आए, जिनमें से एक ने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। घर में घुसते ही बदमाशों ने मां-बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया, जिसके बाद एक बदमाश उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर खड़ा हो गया, जबकि तीन अन्य ने कमरे में घुसकर अलमारी व अन्य सामान खंगाल डाला। करीब आधा घंटे तक घर में रहे बदमाशों ने अलमारी में रखी दस लाख की नकदी के साथ ही करीब 20 तोले सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके साथ ही मां-बेटी से सोने के कुंडल भी लूट लिए गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर शोर मचाने पर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उन्हें बंधनमुक्त कराते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। दिनदहाड़े कारोबारी के घर लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुला लिया गया, जिन्होंने घटनास्थल से बदमाशों के सुराग जुटाए। एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के जल्द खुलासे के निर्देश देते हुए कई टीमों का गठन किया है। मामले में पीड़ित नौशाद सिद्दीकी ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर देर रात एफआईआर दर्ज करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed