फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भंडूर में रुकवाई गई किशोरी की शादी-Meerut

भंडूर में रुकवाई गई किशोरी की शादी-Meerut

Wed, 11 Jul 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
भंडूर में रुकवाई गई किशोरी की शादी-Meerut
मुजफ्फरनगर/मेरठ। सिखेड़ा थानाक्षेत्र के भंडूर गांव में मंगलवार को हो रहे शादी-समारोह में बखेड़ा हो गया। दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत पर पहुंची महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने पुलिस के साथ शादी रुकवा दी। पंचायत में दोनों पक्ष किशोरी के बालिग होने तक दो साल बाद शादी करने पर राजी हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भंडूर निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी की शादी मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जेवरी निवासी युवक से तय हुई थी। निर्धारित तिथि पर मंगलवार को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया। जहां बारात की अगवानी करते हुए उनके स्वागत की तैयारियां चल रही थी। समारोह में शादी की रस्में शुरू होने लगीं, तभी महिला प्रकोष्ठ की टीम ममता, शमशाद बेगम के नेतृत्व में भंडूर चौकी पुलिस के साथ दुल्हन के घर जा पहुंची और दुल्हन को नाबालिग बताते हुए शादी रुकवा दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस, महिला प्रकोष्ठ की टीम ने दुल्हन के वैधानिक कागजात चेक किए तो उसकी उम्र 16 साल पाई गई। घंटों की गहमागहमी के बाद आखिरकार ग्राम प्रधान सेवाराम सैनी के यहां दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्ष दो साल बाद दुल्हन के बालिग होने पर ही उनकी शादी कराने पर राजी हुए। इसके बाद विधिवत बारात का स्वागत कर दूल्हे समेत सभी बारातियों को विदा कर दिया।
विज्ञापन

शादी रुकने से सदमे में आई दुल्हन बेहोश
हंसी-खुशी शादी के लाल जोड़े में बैठी पिया के घर जाने के सपने संजो रही दुल्हन अचानक शादी रुकने की खबर से होशोहवास खो बैठी। दुल्हन के अचानक बेहोश होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया गया। करीब दो घंटे बाद दुल्हन को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed