{"_id":"5ac673c74f1c1b1a6a8b59db","slug":"151522955207-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेडी युवक ने ब्लेड से खुद का गला काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेडी युवक ने ब्लेड से खुद का गला काटा
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी युवक ने ब्लेड से खुद का गला काटा
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
नशेड़ी युवक ने छोटे भाइयों को बंधक बनाकर छुरी से आतंकित करते हुए पिता से पांच लाख रुपये मांगे। घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने पर युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। पुलिस व परिजनों ने बमुश्किल घायल युवक को रस्सी से बांधा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ककरौली गांव के गय्यूर ने बताया कि उसका बेटा जुनैद नशा करने का आदी हो चुका है। पिछले दो दिनों से वह सऊदी अरब जाने की जिद करके पैसों की मांग कर रहा था। परिजनों पर जुनैद को सऊदी अरब भेजने के इतना पैसे पास नहीं थे। बृहस्पतिवार दोपहर जुनैद ने कैंची, छुरी और ब्लेड लेकर अपने छोटे भाइयों को बंधक बनाकर आतंकित कर पिता से पांच लाख रुपये की मांग की। उसका यह रूप देखकर परिजन घबरा गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर उसने ब्लेड से अपने गले पर कई वार किए, जिससे उसका गला कट गया और लहूलुहान हो गया। वह छटपटाने लगा। पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे रस्सी से बांधकर अपनी गाड़ी में डालकर मोरना के स्वास्थ्य केंद्र में ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।