फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Knee ligament ruptured due to car collision, report filed

Haridwar News: कार की टक्कर से घुटने का लिगामेंट टूटा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 05:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Knee ligament ruptured due to car collision, report filed
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक के घुटने का लिगामेंट टूटने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देहरादून निवासी प्रतीक कुमार पंत वर्तमान में जगजीतपुर स्थित मोहित वाटिका में रहते हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वह स्कूटी से देहरादून की ओर से अपने घर जगजीतपुर जा रहे थे। इसी दौरान रौकजिम जगजीतपुर के सामने पीछे से तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। उपचार के दौरान एमआरआई कराने पर उनके बाएं घुटने का लिगामेंट टूटने की जानकारी मिली। छह सितंबर को कनखल कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed