फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र की मौत के मामले में दोनों पक्षों में समझौता

छात्र की मौत के मामले में दोनों पक्षों में समझौता

Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत के मामले में दोनों पक्षों में समझौता
छात्र की मौत के मामले में दोनों पक्षों में समझौता
विज्ञापन

जानसठ। छात्र समीर की गंगनहर में डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला समाप्त करा दिया।
शनिवार को कोतवाली में कस्बे के जिम्मेदार लोगों को बुलाया। छात्र के गंगनहर में डूबकर हुई मौत के मामले में दोनों पक्षों को मृतक की पीएम रिपोर्ट दिखाकर बताया कि समीर की पानी में डूबने से मौत हुई है। मृतक की आंख पर चोट के निशान शव को गंगनहर के कुंड से बाहर निकालते समय लग गए थे। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा यह स्पष्ट लिखा गया है। मृतक समीर के पिता ने उसके दोस्त फैज, भरत, शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इंस्पेक्टर अनिल ने बैठक में बताया कि पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट है कि समीर की मौत पानी में डूबने से हुई है। इसलिए इन्हें जेल भेजा जाना कोई औचित्य नहीं है। यह बच्चे केवल गंगनहर में नहाने गए थे। समीर पानी की तेज धार के कारण बह गया था। समीर के डूबने से तीनों बच्चे घबरा गए थे और उन्होंने घर जाकर कुछ नहीं बताया। यह बात तीनों दोस्तों ने बताई थी। दोनों पक्षों ने पुलिस से कोई भी मामला दर्ज न करने की अपील की और दोनों पक्ष का आपस में समझौता हो गया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, इस्माइल कुरैशी, ब्रजेश रस्तोगी, डॉ. सतीश खटीक, अब्दुल्ला कुरैशी, राजकुमार, आदित्य, टीटू सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed