फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, तनाव

जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, तनाव

Sun, 04 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को  लेकर मारपीट, तनाव
जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

पुरकाजी।
कस्बे में जमीन को लेकर पूर्व चेयरमैन और पूर्व सभासद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों के आमने-सामने आ जाने से तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समाधान दिवस में बुलाकर मामले को कहा। दोनों पक्षों के जिद पर अड़े रहने के चलते मामला नहीं निपट पाया।
कस्बा के मोहल्ला शेखजादगान निवासी फकरूल हसन और अकरम ने वर्ष 2012 में कस्बा निवासी अमजद अली से हाईवे पर करीब सवा बीघा जमीन खरीदी थी, जिसमें शनिवार को वह कुछ निर्माण कार्य कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व चेयरमैन कमरुजमा कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन को कब्रिस्तान की जमीन बताकर निर्माण कार्य का विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों के आमने-सामने आ जाने से तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समाधान दिवस में मामले को हल कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के जिद पर अड़े रहने के चलते मामला नहीं निपट पाया। उसके उपरांत कानूनगो तीर्थपाल और पुलिस ने मौके पर जाकर जमीन का निरीक्षण कर मामले की रिपोर्ट एसडीएम सदर को दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने रास्ता दिलाने की मांग की
पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर एक कॉलोनी बन जाने के कारण निकट मोहल्ले में रहने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को अपने जानवर चराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर समाज के लोग काफी समय से पुलिस व लेखपाल से रास्ता दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचकर रास्ता दिलाने की मांग की, जिस पर कानूनगो और पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हिंसा पर की चर्चा की
पुरकाजी। कस्बे में अस्तित्व सामाजिक संस्था के कार्यालय पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला हिंसा पर चर्चा करते हुए गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

आक्सफेम संस्था दिल्ली से आई शिवानी ने अस्तित्व संस्था के लोगों से क्षेत्र की महिलाओं पर होने वाली हिंसा को साझा करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रहे महिला हिंसा के आंकड़ों पर सोचना चाहिए। आजकल बाल विवाह, घरेलू हिंसा और सामाजिक मानदंड पर महिलाएं आर्थिक, सामाजिक शैक्षिक और राजनीतिक स्तर पर कमजोर होती जा रही हैं। इसके लिए हमारे स्टेक होल्डर, युवा मंच और पुरुष समाज को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम में रेहाना अदीब, शादाब, तनवीर एडवोकेट, नदीम सभासद, तनवीर आलम, अर्पित, प्रतिभा, जूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed