{"_id":"5a76155c4f1c1bef7b8b52aa","slug":"151517688156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपियों ने की मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपियों ने की मारपीट, तोड़फोड़
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने छात्रा के घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ कर डाली। युवकों ने छात्रा का फोटो भी खींच लिया था, जिसको वह सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहे थे। शोरशराबा होने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ा और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
नगर की रहने वाली छात्रा का कुछ दिन पूर्व दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने रास्ते में जाते हुए मोबाइल से फोटो खींच लिया था। आरोप है कि युवक फोटो के साथ छेड़छाड़ कर छात्रा को वायरल करने की धमकी देते थे। तीनों युवक पिछले कई दिनों से छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते थे। छात्रा ने शनिवार को अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बता दिया। छात्रा के परिजनों ने छेड़छाड़ का विरोध किया। आरोप है कि शनिवार शाम को आरोपी युवक अपने साथियों के साथ छात्र के घर पर पहुंचे। जहां परिवार के लोगों से मारपीट की और तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इन युवकों ने छात्रा भी अपहरण करने की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर डाली। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया है। छात्रा के परिजनों की ओर से आरोपी युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी गई है।