फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अधिवक्ता से मारपीट पर वकीलों में उबाल

अधिवक्ता से मारपीट पर वकीलों में उबाल

Wed, 03 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता से मारपीट  पर वकीलों में उबाल
अधिवक्ता से मारपीट पर वकीलों में उबाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। पिटाई से अधिवक्ता की आंख और चेहरे पर चोटें आई हैं। सिपाहियों पर कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर रोष प्रकट किया। एसपी सिटी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जिला कचहरी में विजय कुमार फौजदारी के अधिवक्ता हैं। बीती 29 दिसंबर को वह एक मामले में बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी पर गए थे। यहां पर अधिवक्ता ने सिपाही और दरोगा से मामले में जानकारी लेनी चाही और दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए वार्ता की। इसी बीच चौकी पर तैनात सिपाहियों ने अधिवक्ता विजय के साथ मारपीट कर दी। पिटाई से अधिवक्ता की आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसपी सिटी से मुलाकात कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ने पीड़ित अधिवक्ता का डॉक्टरी परीक्षण कराए जाने के साथ सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है, जबकि दोषी पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed