फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी के अमित विहार में विवाहिता रूबी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। ससुराल वाले शव के दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तभी सूचना पाकर मायके वाले आ गए। परिजनों ने खूब हंगामा किया। खबर मिलने पर नईमंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई की ओर से चार के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति अमित गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

शहर के प्रेमपुरी निवासी रविंद्र की बेटी रूबी (24) की शादी पांच साल पहले सात नवबंर 2012 को कूकड़ा के अमित विहार निवासी अमित गर्ग के साथ हुई थी। अमित एक पेपर मिल में सर्विस करता है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रूबी का उत्पीड़न करते थे। दो बच्चे होने पर भी मांग जारी रही। जनवरी 2016 में मायके वालों ने मकान बेचकर डेढ़ लाख रुपये ससुराल वालों को दिए थे, मगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। भाई राहुल का आरोप है कि रूबी लगातार फोन पर अपने उत्पीड़न की बात बता रही थी। उसने अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। आरोप है कि सोमवार सुबह ससुराल वालों ने रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छत के पंखे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों के आने पर बताया कि रूबी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद ससुराल वाले शव के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने इसकी जानकारी मायके वालों को दे दी। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नई मंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि मृतका के भाई राहुल की ओर से पति, सास, ननद और मामा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति अमित गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed