{"_id":"59384bbf4f1c1bd2708b45d4","slug":"151496861631-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट से गांव में अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट से गांव में अफरातफरी
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरेड़ा में मामूली बात को लेकर दो संप्रदायों में संघर्ष
जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा में मामूली विवाद में दो संप्रदायों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। एएसपी ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर बमुश्किल मामला शांत कराया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
बुधवार शाम सिखेड़ा थाने के गांव सिकरेड़ा निवासी अर्जुन पुत्र सोनवीर अपने चाचा सोमपाल के साथ मुजफ्फरनगर से टैंपू से गांव लौट रहे थे। टैंपू में ही गांव के जुल्फकार और मौसम भी बैठे हुए थे। सीट पर बैठने को लेकर अर्जुन और मौसम में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान अर्जुन के हाथ से थैली में रखी चीनी बिखर गई। कहासुनी होने पर बीच में मौसम का साथी जुल्फकार भी बोल बैठा। अर्जुन की जुल्फकार से भी मारपीट हो गई। जुल्फकार ने मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना कर दी। आरोप है कि टैंपू के गांव में पहुंचते ही जुल्फकार पक्ष के लोगों ने अर्जुन और सोमपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान अर्जुन ने खेतों में घुसकर अपनी जान बचाई, जबकि सोमपाल को पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिखेड़ा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गांव में पहुंचे। एएसपी मनीलाल पाटीदार भी आ गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ा। एएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घायल सोमपाल को जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। गांव में कोई तनाव नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।