फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति ने दोस्तों से कराया पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

पति ने दोस्तों से कराया पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पति ने दोस्तों से कराया पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म
पति ने दोस्तों से कराया महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति पर तीन दोस्तों से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी युवक के साथ गत वर्ष सितंबर में हुई थी। आरोप लगाया कि नौ अप्रैल की रात्रि दस बजे विवाहिता का पति उसे गांव के ही एक युवक के घर ले गया और पर तीन लोग मौजूद थे। आरोप लगाया कि वहां मौजूद एक युवक ने तमंचा निकालकर विवाहिता की कनपटी पर रख दिया और उसे डरा-धमकाकर उसके साथ पति और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पति ने विवाहिता से कहा कि उसने अपने दोस्तों के लिए ही उसके साथ शादी की थी, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा है। आरोपियों ने पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन होश आने पर विवाहिता ने अपने परिजनों को फोन किया। उसके मायके वाले उसे वहां से ले गए। अब तबीयत ठीक होने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई, जिस पर रविवार को उसके परिजन उसे लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। मायके में रह रही विवाहिता को ससुराल वालों ने धोखे से जहर खिला कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की ओर से पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नई मंडी कोतवाली पर मुस्तफाबाद के जाहिद अली ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी बेटी की शादी देबवंद के कोटला निवासी ताहिर के साथ हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करते थे। परेशान बेटी मायके आ गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने यहां आकर धोखे से उसकी बेटी को जहर देकर मारने का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed