{"_id":"5cb1fd3fbdec224e4c2046ce","slug":"141555168575-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोकेंद्र को मारा गया है, आरोपी को गिरफ्तार करो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोकेंद्र को मारा गया है, आरोपी को गिरफ्तार करो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सड़क हादसे में बाइक सवार शोकेंद्र की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी 37 वर्षीय शोकेंद्र पुत्र हेमसिंह की चार दिन पूर्व भैंसी कट पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में बाइक पर बैठा साथी कल्लू पुत्र सोमपाल गंभीर रुप से घायल हो गया था। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। शुक्रवार को मृतक शोकेंद्र के परिजन और ग्रामीण एकत्र होकर थाने में पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शोकेंद्र की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई है। मृतक की पत्नी सुमन ने पुलिस से बताया कि गांव का ही उसका साथी युवक दो दिन से उसके पति को कहीं काम पर ले जाने के लिए घर के चक्कर काट रहा था। आठ अप्रैल को वह युवक उसके पति शोकेंद्र को जबरदस्ती अपने साथ सठेड़ी गांव तक जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद हाइवे पर उसके पति की मौत हो गई। ग्रामीणों सूरजमल, धर्मवीर, कंवरपाल, किशनपाल, हरपाल, रविंद्र, संदीप, विपिन, वीरसिंह ने बताया कि शोकेंद्र की मौत हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक शोकेंद्र का गला कटा हुआ था और शरीर पर भी चोटों के निशान थे। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से घटना की जांच पड़ताल कर हत्यारोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने परिजनों का जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।