{"_id":"6ae9f5aa1bc3cdb7540bc531","slug":"youth-sitting-outside-shop-shot-left-injured-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113920-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान के बाहर बैठे युवक को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान के बाहर बैठे युवक को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से घायल फिरोज। (मवाना)
- पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भैंसा रोड स्थित मोहल्ला मुन्नालाल में सोमवार देर रात फिरोज को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली फिरोज की जांघ में लगी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दर्ज की है।
फिरोज के भाई आमिर ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था। रास्ते में मोनू पंडित और उसका साथी मिले, जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। आमिर के अनुसार, वह शिकायत करने के लिए मोहल्ला मुन्नालाल स्थित मोनू पंडित के घर पहुंचा, जहां मोनू की सास मिली। उनसे शिकायत कर वह लौट रहा था तो घर के पास उसका भाई फिरोज मिल गया। फिरोज ने उसे शराब पीने और मोनू के घर जाने को लेकर डांटा तथा घर ले जाकर कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी।
फिरोज पास ही रहने वाले युवक शावेज के साथ मकान से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर जाकर बैठ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने फिरोज पर गोली चला दी। गोली फिरोज की जांघ में लगी। घटना के बाद दोस्त घायल फिरोज को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आमिर की तहरीर पर मोनू पंडित और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, पुलिस ने आमिर के दोस्तों से भी पूछताछ की है, जिसमें आरोपियों के साथ पुराना विवाद होने की बात सामने आ रही है।