{"_id":"5c38e727bdec22736e4eb08f","slug":"141547233063-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर पार्टी के दौरान भिड़े दो समुदाय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल पर पार्टी के दौरान भिड़े दो समुदाय
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक स्थित होटल पर जन्मदिन की पार्टी कर रहे युवकों द्वारा होटल संचालक के छोटे बेटे के चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। दो थानों की फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने स्थिति पर काबू पाते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
शहर के मीनाक्षी चौक पर नसीम चिकन सेंटर है, जहां शुक्रवार रात दूसरे समुदाय के कुछ युवक अपने एक साथी के जन्मदिन की पार्टी करने पहुंचे थे। उक्त युवकों ने होटल पर ही चिकन आदि खाने के साथ ही केक भी काटा। इसी दौरान एक युवक ने मजाक में होटल संचालक के छोटे बेटे के चेहरे पर केक लगा दिया, जिसका होटल संचालक ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते संघर्ष में तब्दील हो गया। जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में अफसर सिविल लाइंस व शहर कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक घटना को लेकर दोनों समुदायों के बीच एकबारगी तो तनाव की स्थिति बन गई थी, जिस पर अफसरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर काबू पा लिया। देर रात तक दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
कार का शीशा तोड़कर एक लाख की नकदी भरा बैग चोरी
मुजफ्फरनगर। शामली जनपद के कस्बा कांधला निवासी सुदेश कुमार की रिश्तेदारी शहर की जाट कॉलोनी में है। शुक्रवार देर रात वह अपनी कार से रिश्तेदारी में आया था। कार को रिश्तेदार के घर के बाहर ही खड़ी कर वह घर में चला गया। पीड़ित के अनुसार, जल्दबाजी में उसने एक लाख की नकदी से भरा थैला कार में ही छोड़ दिया। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो कार का शीशा टूटा हुआ था और उसमें रखा नकदी का थैला गायब था। पीड़ित ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। हालांकि तमाम कवायद के बावजूद कार का शीशा तोड़ने वाले का पता नहीं चला। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश के प्रयास कर रही है।