{"_id":"5be72149bdec22694123d665","slug":"141541873993-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में महिलाओं के बैग से हजारों की नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में महिलाओं के बैग से हजारों की नगदी चोरी
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में महिलाओं के बैग से नगदी चोरी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रोडवेज बस में सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं के बैग से चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर हजारों रुपयों की नगदी साफ कर दी। महिलाओं ने बस को रुकवाकर पास खड़े लोगों की तलाशी ली, लेकिन उनके पास नगदी नहीं मिली।
हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस में शुक्रवार को भैयादूज पर अपने मायके में भाइयों के यहां जाने के लिए एक ही परिवार की रुड़की निवासी सरला पत्नी विमल किशोर व पूजा पत्नी राजेश चलीं। बस में काफी भीड़भाड़ होने पर दोनों महिलाओं को बैठने के लिए सीट नहीं मिली। वे बस में अपने बैग रखकर खड़ी होकर सफर कर रही थी। बस हाईवे पर भैंसी कट से निकली तो महिलाओं ने देखा कि उनके बैग पास में नहीं रखे हैं। महिलाओं के तलाश करने पर उनके बैग बस में पीछे की ओर पड़े मिले। महिलाओं ने अपने बैग खोले तो उसमें से हजारों रुपयों की नगदी गायब थी। महिलाओं ने शोर मचाकर बस को रुकवा लिया। महिलाओं ने शक होने पर उनके पास खड़े लोगों के जेब की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन लोगों के पास उनके खुद ही पैसे निकले। इस तरह से बस में भीड़ का फायदा उठाकर चोर नगदी साफ कर ले गए। महिलाएं बस से दिल्ली चलीं गई। पीड़ित महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस तक को नहीं की है।