{"_id":"5b9ab64c867a557eb603173c","slug":"141536865868-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ हुई बैठक में बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर के खिलाफ हुई बैठक में बखेड़ा
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी में राशन डीलर की कथित हेराफेरी को लेकर हो रही बैठक में बखेड़ा हो गया। डीलर ने परिजनों के साथ मिलकर बैठक के आयोजनकर्ता को पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी में राशन डीलर पर मनमाने ढंग से राशन वितरण संबंधी आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह सनव्वर पक्ष एक घेर में ग्रामीणों की बैठक कर रहा था। इसी दौरान बैठक की जानकारी राशन डीलर को मिल गई। वह परिजनों के साथ बैठक स्थल पर जा पहुंचा और आयोजनकर्ता सनव्वर पक्ष के एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बैठक में मौजूद ग्रामीणों और महिलाओं के साथ भी बदसलूकी किए जाने का आरोप है, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में एक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नशीले पदार्थ के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एसआई राकेश शर्मा ने मिमलाना रोड पर बैंक वाली गली निवासी शाहनवाज पुत्र अलमुद्दीन को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। आरोपी के पास से 50 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया है, जिसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।