फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव भौराकलां में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने ससुर और ननद के विरुद्ध जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के पिता और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भौराकलां गांव निवासी संदीप (27) पुत्र राकेश की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में जहर के कारण मौत हो गई। मृतक की शादी तीन वर्ष पूर्व कोमल निवासी बिराल बुढ़ाना क्षेत्र के साथ हुई थी। सूचना पर ससुराल वाले भी यहां आ गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी कोमल ने थाना भौराकलां कहा कि संदीप के परिजन दहेज के लिए परेशान करते थे। आरोप लगाया कि रविवार सुबह ससुर राकेश व ननद राखी ने जबरदस्ती मुझे व मेरे पति संदीप को घर में रखा कीटनाशक पिलाने लगे। मैंने भाग कर जान बचाई, परंतु संदीप को ये लोग जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि महिला की ओर से मृतक के पिता और बहन के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोमल की भी डाक्टरी जांच के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के पारिवारिक लोगों का कहना है कि युवक ने खुद ही आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed