फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दूल्हे के बुलेट मांगने पर मामला बिगड़ा, आपस में कहासुनी

दूल्हे के बुलेट मांगने पर मामला बिगड़ा, आपस में कहासुनी

Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे के बुलेट मांगने पर मामला बिगड़ा, आपस में कहासुनी
दूल्हे सहित बारात को बंधक बनाया
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव नंगला में दो बहनों की बारात आई। एक दूल्हे ने दहेज में बाइक की जगह बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर दी, जिसको लेकर लड़का व लड़की के पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। लड़कियों के पिता ने निकाह करने से इंकार कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों दूल्हों समेत बारात को बंधक बना लिया। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी हसरत की दो पुत्रियों का निकाह जिला शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव मसावी निवासी गफ्फार के बेटों आमिर व मुनव्वर के साथ तय हुआ। रविवार की सुबह दोनों दूल्हे बारात लेकर गांव में पहुंचे। लड़की पक्ष ने बारात की बड़ी अच्छी तरीके से खातिरदारी की। दोनों भाइयों में से एक दूल्हे ने दहेज में दी जा रही बाइक को लेने में नाराजगी जता दी। उस दूल्हे ने बाइक के स्थान पर बुलेट की मांग की। इसी बात को लेकर लड़की और लड़का पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद, लड़कियों के पिता हसरत ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी चलती रही। फिर भी एक दूल्हा बुलेट मोटरसाइकिल लेने की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में बीच का रास्ता निकालने के लिए पंचायत की। बाद में ग्रामीणों ने बाकी बारात को विदा कर दिया। हालांकि दोनों दूल्हों व उनके पिता और आठ दस परिजनों को वहीं बंधक बना लिया। पंचायत में देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed