{"_id":"5b5381624f1c1b3d748b6653","slug":"141532199266-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ लुटेरों ने दी खाकी को चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ लुटेरों ने दी खाकी को चुनौती
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ लुटेरों ने दी खाकी को चुनौती
मुजफ्फरनगर। बेखौफ बाइक सवार लुटेरों के गैंग ने कांवड़ यात्रा से ठीक पहले खाकी को जबरदस्त चुनौती दे डाली है। पिछले तीन दिन में ही बेखौफ लुटेरों ने शहर क्षेत्र से तीन बाइकें, नकदी व मोबाइल लूटने के साथ ही हाइवे पर पेट्रोल पंप लूट की सनसनीखेज वारदात को भी अंजाम दे डाला। इसके बाद तितावी में दिनदहाड़े बाइक लूट कर पुलिस का इकबाल ही हिला डाला।
बाइक सवार लुटेरों ने पहले वारदात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बझेड़ी-गांधी कॉलोनी मार्ग पर अंजाम दी, जब बझेड़ी के आलम से बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया गया। इसके कुछ देर बाद ही शहर कोतवाली क्षेत्र में पहले कल्लरपुर मार्ग पर गाजियाबाद के सुनील से बाइक, मोबाइल व पर्स और फिर करीब एक घंटे बाद ही पीनना रोड पर पीनना के कुलदीप से बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस इन वारदातों से संभल भी नहीं पाई कि छपार क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप लूटकर पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली। एक के बाद एक लूट से हिली खाकी शहर व आसपास क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों की तलाश करती रही, लेकिन शनिवार को तितावी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक, नकदी व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। कांवड़ यात्रा से ठीक पहले बेखौफ बदमाशों द्वारा दी गई इस चुनौती से पुलिस का पार पाना फिलहाल तो दूर की कौड़ी ही नजर आ रहा है क्योंकि नई मंडी में लूट की पहली वारदात में शामिल बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद अब तक पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में सफल नहीं हो पाई है।
बॉक्स .........
बावरिया गिरोह के ईद-गिर्द घूम रही शक की सुईं
मुजफ्फरनगर। एक के बाद एक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस चिह्नित नहीं कर पाई है, लेकिन शक की सुई सबसे अधिक बावरिया गिरोह के ईद-गिर्द टिकी हुई है। सूत्रों के अनुसार लूट की सभी घटनाओं में शामिल बदमाशों का हुलिया बावरिया गिरोह के सदस्यों से मिलता-जुलता है। वहीं, यह भी संभव है कि घटनाओं को एक ही गिरोह अंजाम दे रहा हो, क्योंकि नई मंडी में व हाइवे पर पेट्रोल पंप लूट की सीसीटीवी फुटेज में कैद बाइक चला रहा बदमाश एक ही प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही सभी घटनाओं को एक ही तर्ज पर अंजाम दिया गया है। अफसरों का कहना है कि लुटेरे जो भी हैं, जल्द अंजाम तक पहुंचा दिए जाएंगे। टीम लगी हुई है और बहुत जल्द इन घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।