{"_id":"5b4f93c04f1c1b27618b581d","slug":"141531941824-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के कार को जब्त करने के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के कार को जब्त करने के आदेश
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। पुलिस द्वारा कुछ माह पूर्व शराब तस्करों से शराब से लदी एक कार कब्जे में ली थी। कार मालिक के कोर्ट में पेश नहीं होने पर डीएम ने कार को जब्त करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने कुछ खतौली की ओर से आती एक कार को घेराबंदी कर रोक लिया था। शराब तस्कर भागने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने शराब से लदी कार को कब्जे में ले लिया था। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि शराब से लदी कार के मालिक का पता लगाया गया। वह गांव कामाच्छा, जिला वाराणसी निवासी जितेंद्र पुत्र एलबी सिंह पाया गया। कोर्ट में कार लेने के लिए उपस्थित होने की मालिक को सूचना भी दी गई। कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर डीएम राजीव शर्मा ने कार को जब्त करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
गाय की गोली मारकर हत्या के आरोपी को जेल भेजा
जानसठ। गांव राजपुर में गाय को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद कर चालान कर दिया।
गांव राजपुर में 11 जुलाई को अज्ञात लोगों ने मनोज पुत्र ब्रह्म सिंह की गाय को गोली मार दी थी। गोली लगने से गाय मर गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गांव निवासी सचिन पुत्र वीरेंद्र को दोषी पाया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। मंगलवार की रात तालड़ा मोड़ से चेकिंग के दौरान एसआई हरिराज ने आरोपी सचिन को दबोच लिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी युवक की मनोज से पुरानी रंजिश के चलते कई बार पूर्व में मारपीट भी हो चुकी है। कुछ दिन पूर्व ही दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया था।