{"_id":"5b2fef884f1c1b8c278b786b","slug":"141529868168-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा।
गांव सिताबपुरी की रहने वाली नीलावती का आरोप है कि उनके ही पड़ौसी परिवार उनसे रंजिश रखता है। 14 दिन पूर्व की घटना है जब उसका पति ज्ञानचंद अपने खेत पर कार्य कर रहा था, तो पड़ौस के ही विजयपाल, कुलदीप, लाली, प्रतिमा लाठी डंड़े व धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। इन हमलावरों ने पूर्व के विवाद में जबरन फैसला का दबाव बनाया। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। उधर, भोपा के गांव रहमतपुर निवासी अरविंद ने पुलिस को सूचना दी कि वह जिले से बाहर ईंट भटटे पर कार्य करने गया था। उसकी मां 65 वर्षीय रतिकौर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह घर से निकल कर कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बाद भी। उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर लेकर वृद्धा की तलाश शुरू कर दी है।