फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विदेश में नौकरी के नाम पर

विदेश में नौकरी के नाम पर

Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर
विदेश में नौकरी के नाम पर 83 हजार ठगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों ने एक युवक से 83 हजार रुपये ठग लिए। गांव बहेडी निवासी पीड़ित गफ्फार ने शहर कोतवाली पर आरोपी जावेद पुत्र सलीम निवासी देवबंद और जमीर पुत्र इकराम निवासी लद्दावाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसने अखबार में एक विज्ञापन देखा था, जिसमें दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने का आफर दिया गया था। विज्ञापन देखकर वह टूर एंड ट्रवेल्स के आफिस पहुंचा, जिसके मालिक जावेद पुत्र सलीम और जमीर पुत्र इकराम ने दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 83 हजार रुपये लिए। बाद में उसे फर्जी वीजा थमा दिया। वीजा को ऑनलाइन चेक कराया, तो वह फर्जी पाया गया।

महिला ने कोर्ट में बयानों की कॉपी फाड़ी
मुजफ्फरनगर। चकबंदी अधिकारी की कोर्ट में गवाही के दौरान किए गए सवालों से खफा एक महिला ने बयानों की कॉपी फाड़ दी और आधी कॉपी अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले में न्यायालय लिपिक संदीप कटारिया ने आरोपी महिला रूपवती के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस को दी तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed