फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड के बाद गोकशी करते एक गिरफ्तार, तीन फरार

मुठभेड के बाद गोकशी करते एक गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 17 May 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड के बाद गोकशी करते एक गिरफ्तार, तीन फरार
मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस ने निरधना के जंगल में मुठभेड़ के बाद गोकशी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच क्विंटल मांस, उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

बुधवार को थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर निरधना के जंगल में बड़ी मात्रा में गोकशी करने की खबर मिली। एसएसपी के निर्देशन में एसएसआई मनोज चाहल, दरोगा संजय त्यागी भारी पुलिस बल के साथ निरधना के जंगल में घेराबंदी कर दी। सुलेमान की ट्यूबवेल के पास चार लोग गोकशी करते नजर आए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। मौके से निरधना निवासी मुर्सलीन उर्फ पम्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस टीम पर फायर करने में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। तीन आरोपी इमरान, समीम और सरताज निवासी निरधना पुलिस टीम पर फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। मौके से पांच क्विंटल मांस, खाल, सिंग, खुर और गोकशी करने के उपकरण कब्जे में लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों केे खिलाफ जानलेवा हमला करने और गोकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ ने बताया कि गोकशी करने वाले के खिलाफ रासुका के तहकत कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed