{"_id":"5ad4f7464f1c1b76098b4e73","slug":"141523906374-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर हमला
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार निवासी रूकसाना पत्नी नासिर ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई उसके पति से रुपये ऐंठते रहते हैं। उन्होंने उसके पति से एक लाख रुपये की मांग की है, जिसको देने से उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि वह घर पर थी, तभी आरोपी आए घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए एक लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि एक लाख रुपये नहीं दिये, तो वह उसके पति को फर्जी मामले में जेल भिजवा देंगे। आरोपियों ने सरियों से हमला कर उसके पति घायल कर दिया। हमलावर तीन हजार रुपये और अन्य सामान भी लूट कर ले गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
शहर में दो वाहन चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर में वाहन चोरों ने दो वाहन चोरी कर लिए। मोहल्ला अग्रसेन विहार निवासी सचिन शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि टाउन हॉल से किसी ने उसका एक्टिवा चोरी कर लिया। छपार निवासी जुगल किशोर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह रुड़की रोड पर विवाह समारोह में आया था। वहां उसकी बाइक चोरी हो गई।