फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध डीजल की दुकान पर छापा,आरोपी फरार

अवैध डीजल की दुकान पर छापा,आरोपी फरार

Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अवैध डीजल की दुकान पर छापा,आरोपी फरार
चरथावल। अवैध डीजल बिक्री की शिकायत पर आपूर्ति विभाग की टीम ने बधाई कलां गांव में छापा मारा। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान का ताला खुलवाकर करीब 250 लीटर डीजल और बेचने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांव बधाई कलां में डीजल बेचने की शिकायत पर एआरओ जगवीर सिंह और आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने टीम को लेकर संबंधित दुकान पर छापा मारा। इससे पूर्व टीम ने गांव रोहाना मार्ग पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मानकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अवैध डीजल बेचने वाला दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। निरीक्षक ने चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दुकान का ताला खुलवाकर जांच की। मौके से 250 लीटर डीजल, मापने के उपकरण, तसला और अन्य सामान बरामद किया। सामान बरामदगी की फर्द बनाकर डीएम से मंजूरी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वास्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तहरीर तैयार कर ली गई है। आपूर्ति निरीक्षक संजय सक्सेना, एके राणा और एसएसआई केसी तोमर मौजूद रहे। टीम ने बताया कि आरोपी के नाम का मालूम किया जा रहा है। गांव में कोई डीजल बेचने का लाइसेंस नहीं है। दूसरी ओर, पेट्रोल पंप की विस्तृत जाँच रिपोर्ट डीएसओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed