{"_id":"5a8f100e4f1c1b1d368bbf10","slug":"141519325198-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से कहासुनी में भाई ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से कहासुनी में भाई ने जान दी
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बहन से कहासुनी में भाई ने जान दी
भोपा। भाई बहन के बीच हुई मामूली कहासुनी में भाई की जान चली गई। ऐसी चर्चा है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना है। बृहस्पतिवार को बहन और भाई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो इतनी हद तक बढ़ गई कि भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें भाई की जान चली गई। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। पुलिस ने इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना से इंकार किया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मौत का कारण घर में रखी एक्सपायरी दवाई का सेवन करना बताया गया है।
घर में घुसे युवक की जमकर धुनाई
भोपा। भोकरहेड़ी में बदनीयती से घर में घुसे युवक साजिद को ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सचिन की ओर से आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
बहू के हत्यारोपी ससुर को जेल भेजा
(फोटो समाचार)
भोपा। पुलिस ने रसूलपुर के पूजा हत्याकांड में नामजद ससुर को जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। रसूलपुर गांव में विवाहिता पूजा की ससुराल वालों ने तीन दिन पहले हत्या कर शव का दाह संस्कार कर दिया था। गांव के चौकीदार जगनेर की ओर से पांच लोगों के विरुद्ध हत्या और सबूत छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने पूजा के ससुर तेजपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विवाहिता से मारपीट
भोपा। महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष पर मारपीट कर आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। शुक्रताल निवासी महिला बबीता ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए अपने पति, सास, देवर, देवरानी पर आरोप लगाया है कि आय दिन छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।