{"_id":"5a79fbfd4f1c1ba4268b8f61","slug":"141517943805-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के यहां ले जाने के बहाने युवती से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के यहां ले जाने के बहाने युवती से रेप
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अपने मंदबुद्धि भाई के साथ चिकित्सक के यहां जा रही युवती को मोहल्ले का एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में उसे छोड़कर युवती के अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पीड़िता के भाई की ओर से रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कारपेंटर की पुत्री और एक पुत्र मंदबुद्धि है। मंगलवार दोपहर दोनों भाई बहन मोहल्ले में ही डॉक्टर के यहां दवाई लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले का ही एक युवक बाइक लेकर उन्हें मिला। दोनों से कहा कि डॉक्टर के यहां छोड़ देगा। आरोप है कि वह दोनों को बाइक पर बैठा कर दोनों को बामनहेड़ी स्टेशन के पास ले गए, जहां पर आरोपी ने भाई को एक स्थान पर खड़ा कर दिया और युवती को जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में दोनों को लेकर फिर शहर आया और उसने रास्ते में युवती को बाइक से उतार दिया और आगे आकर उसके भाई से कहा कि युवती क दो बाइक सवार युवक अपहरण कर ले जा रहे हैं। उसने पुलिस को भी अपहरण की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने भागदौड़ कर युवती को बरामद किया। आरोपी युवक से भी पूछताछ की। युवती से पूछताछ के बाद के बार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।