फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां को आतंकित कर बेटी से किया गैंगरेप

मां को आतंकित कर बेटी से किया गैंगरेप

Sun, 04 Feb 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
मां को आतंकित कर  बेटी से किया गैंगरेप
शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत से काम कर घर वापस लौट रही मां को तमंचे से आतंकित करते हुए उसकी बेटी का अपहरण कर चार युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के संबंध में युवती के पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि शुक्रवार शाम उसकी पत्नी अपनी नाबालिग बेटी के साथ खेत से काम कर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसकी पत्नी को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि चारों युवकों ने पास के ही गन्ने के खेत में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। उसकी पत्नी ने जब शोर मचाया तो खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उसकी पत्नी ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी पत्नी और अन्य किसान गन्ने के खेत में पहुंचे तो किसानों को आते देख चारों आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बदहवास हालत में पीड़ित किशोरी को घर लेकर आए। इसके बाद थाने आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। उधर, आरोपी गांव से फरार हैं।
विज्ञापन


चरस-गांजा के साथ तीन तस्कर दबोचे
छपार। पुलिस ने तीन युवकों को भारी मात्रा में चरस-गांजा व चोरी की दो बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार रात्रि में पुलिस को सूचना मिली थी कि बरला-बसेडा मार्ग पर चार युवक भारी मात्रा में चरस-गांजा लेकर सप्लाई की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके शराब ठेके के पास से तीन युवकों को दो बाइक सहित गिरफ्तार कर थाने ले आई, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए राहुल, पिंकू और लोकेश के पास से डेढ़ किलो चरस व दो चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही कि गिरफ्तार आरोपी इतनी चरस कहां से लाए। नशा खोरी का धंधा करने वाले गिरोह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी के आरोपी जेल भेजे
मीरापुर। पुलिस ने गोकशी के मामले के आरोपी सोनू पुत्र भूरा निवासी गांव जटवाड़ा और इस्लाम पुत्र अल्लाहरखा निवासी गांव संभलहेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गांव संभलहेड़ा में छापा मारकर इन दोनों आरोपियों के कब्जे से गोमांस बरामद किया था।


अवैध धंधों पर रोक की मांग
मीरापुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष वैद्य प्रदुमन शर्मा के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह से मिलकर क्षेत्र में हो रहे अवैध धंधों पर रोक लगाने की मांग की। भाजपा नेता का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध धंधों में लिप्त हैं, जिन्हें पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र त्यागी, गौरव कपासिया, डॉ. आरके पाराशर, अशोक सैनी, सचिन ठाकुर, अमित कौशिक, संजीव शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed