फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मजदूर के अपहरण की आशंका

मजदूर के अपहरण की आशंका

Sat, 03 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मजदूर के अपहरण की आशंका
मोरना। मोरना व जानसठ मार्ग पर व्यस्त चौराहे से मजदूर के अपहरण की आशंका से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपहृत के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर भाई की बरामदगी की गुहार लगाई है। भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी 40 वर्षीय जुलफाम पुत्र मोहब्बत बंगाली गांव चोरावाला में स्थित कोल्हू में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार शाम जुलफाम के अपहरण को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण गांव के व्यस्त बाजार चौक पर इकट्ठा हो गए। उसके भाई गुलफाम ने भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे के लगभग जब जुलफाम घर का जरूरी सामान लेकर बाजार से घर वापस लौट रहा था, तभी जानसठ मार्ग पर स्थित चौराहे पर पहुंचते ही सफेद रंग की गाड़ी से 6-7 व्यक्ति उतरे और जबरदस्ती उसको गाड़ी में डालकर ले गए। अपहृत के भाई व पत्नी ने पुलिस से जुलफाम की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed