फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फौजी की पत्नी के खाते से नगदी उड़ाई

फौजी की पत्नी के खाते से नगदी उड़ाई

Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
फौजी की पत्नी के खाते से नगदी उड़ाई
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सैनिक की पत्नी का एटीएम कार्ड बदलकर डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए गए। एटीएम चोरों ने कुछ रुपये नगद निकाले हैं, जबकि हजारों रुपये दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर किए। मोबाइल पर मेसेज आने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रांसफर की गई रकम को बरामद कर लिया है।

दक्षिणी सिविल लाइन में सैनिक चंद्रशेखर का परिवार रहता है। चंद्रशेखर की तैनाती वर्तमान में लद्दाख में है। कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी संगीता नई मंडी के जानसठ रोड पर एटीएम से रुपये निकालने गई थी। उसने एटीएम से कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकल सके। इसी दौरान वहां खड़े व्यक्ति ने उसकी मदद करने की बात कहकर उसका एटीएम कार्ड ले लिया। उसने मशीन में कार्ड लगाकर कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसका कार्ड वापस दे दिया। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया। अगले दिन जब संगीता एटीएम से रुपयेे निकालने के लिए गई तो मशीन ने कार्ड को ब्लॉक बताया। इस पर संगीता ने बैंक में शिकायत की। एटीएम कार्ड पर सादात अली नाम पड़ा है। बैंक में जांच की गई तो उसके खाते से 80 हजार रुपये की निकासी की गई है, जबकि 65 हजार रुपये किसी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर ट्रांसफर किए गए 65 हजार रुपये पंजाब के फरीदकोट से बरामद कर लिए हैं। पुलिस एटीएम चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed