{"_id":"59a320bb4f1c1b5b508b4772","slug":"141503862971-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुगाना में सर्राफ के जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुगाना में सर्राफ के जेवरात लूटे
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुगाना में सराफ के जेवरात लूटे
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) । फुगाना बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफ का जेवरात से भरा थैला लूट लिया। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
कांधला निवासी धीरज पुत्र बाबूराम सराफ ने फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा में सराफ की दुकान कर रखी है। रविवार शाम को वह गांव से फुगाना आया और बस स्टैंड पर खड़ा होकर बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उससे थैला लूट कर फरार हो गए। थैले में चांदी के जेवरात थे। पीड़ित ने शोर मचाया। वारदात की जानकारी दी तो कुछ युवक बदमाशों के पीछे भागे, मगर बदमाश हाथ नहीं लग सके। मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस बाबत जानकारी ली। बाद में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही। पुलिस को देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।