फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संग्रह अमीन का किसान से रूपये लेते वीडियो वायरल

संग्रह अमीन का किसान से रूपये लेते वीडियो वायरल

Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
संग्रह अमीन का किसान से रूपये लेते वीडियो वायरल
संग्रह अमीन का किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल के बैंक की रिकवरी को लेकर संग्रह अमीन द्वारा खुलेआम किसान से रिकवरी दबाने के नाम पर रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद भाकियू नेताओं ने मामले में किसान के रुपये वापस कराकर मामले का रफादफा करा दिया है।

चरथावल क्षेत्र के गांव चौकड़ा के एक किसान ने भारतीय स्टेट बैंक से ट्रैक्टर पर पांच लाख रुपये का ऋण लिया था। किसान ने ऋण और ब्याज समेत साढ़े छह लाख रुपये जमा भी करा दिए। हालांकि बैंक ने बकाया निकालते हुए तहसील में किसान की रिकवरी भेज दी। आरोप है कि संग्रह अमीन ने गांव जाकर किसान पर वसूली का दबाव बनाया। किसान ने फिलहाल रुपये जमा करने में असमर्थता जताई। उसने रिकवरी वापस करने की गुहार लगाई। आरोप है कि अमीन ने रिकवरी नोटिस दबाने के लिए किसान से 10 हजार रुपये की मांग की। किसान ने गांव की एक दुकान पर पहले तो अमीन को छह हजार रुपये दिए। इस पर अमीन नहीं माना और उसने पूरे आठ हजार रुपये वसूल किए। मौके पर रुपये के लेनदेन की वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दी। मामले में भाकियू नेताओं ने हंगामा करने की बात कही, लेकिन अमीन की गुहार लगाने के बाद किसान से लिए गए रुपये वापस कराने के बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि किसान संगठन का कार्यकर्ता है और क्षेत्र के मौअज्जिज लोगों के हस्तक्षेप के कारण अमीन ने रुपये वापस कर दिए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि भाकियू नेता मामले को लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन बाद में बिना कोई तहरीर और वीडियो क्लिप दिए बिना वापस चले गए थे। जिस कारण से मामले में कोई जांच नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed