फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दोस्त के घर से साथी ने ही ढ़ाई लाख रुपये चारी किए

दोस्त के घर से साथी ने ही ढ़ाई लाख रुपये चारी किए

Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के घर से साथी ने ही ढ़ाई लाख रुपये चारी किए
दोस्त के घर से ढाई लाख उड़ाए थे
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव कितास में दोस्त के घर रात में विश्राम के लिए ठहरे साथी ने ही शादी के लिए रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कितास निवासी मनोज कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 फरवरी की शाम को उसका साथी राजेंद्र पुत्र मंगला निवासी गली-नंबर सात, विकास नगर, करनाल अपने एक अन्य अज्ञात साथी के साथ उसके घर आया हुआ था। उसी दिन उसकी बहन नीरज भी घर पर आई थीं। बहन नीरज ने मनोज को उसकी छोटी बहन की शादी के लिए ढाई लाख रुपये उधार लाकर दिए थे। मनोज ने उन ढाई लाख रुपयों को संदूक में रख दिया। रात को मनोज एवं राजेंद्र और उसका अज्ञात साथी एक ही कमरे में सोए हुए थे। सुबह जल्दी उठकर मनोज अपने खेतों पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी और बहन घरेलू कामों में व्यस्त हो गई। उसी समय मौका पाकर राजेंद्र और उसके साथी ने घर में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए और वहां से फरार हो गए। खेत से आने पर राजेंद्र ने वे दोनों घर से गायब मिले। काफी देर खोजबीन करने के बाद दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मनोज ने राजेंद्र के दोनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। पहले तो इन लोगों ने बहानेबाजी की। हालांकि बाद में राजेंद्र ने कहा कि इन रुपयों को भूल जाओ, नहीं तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके बाद मनोज थाने पहुंचा। पीड़ित मनोज ने राजेंद्र व उसके अन्य अज्ञात साथी के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed