{"_id":"5bc7877ebdec22696c1d10f6","slug":"131539803006-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के खाते से अवैध रूप से पैसे निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के खाते से अवैध रूप से पैसे निकालने का आरोप
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के खाते से धनराशि निकालने का आरोप
बुढ़ाना। वैदिक कन्या गुरुकुल जूनियर हाईस्कूल गढ़मलपुर सागड़ी की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के खाते से अवैध रूप से एक लाख साढे़ 12 हजार रुपये अज्ञात द्वारा निकालने का आरोप लगाया है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उक्त धन कई बार विद्यालय के पूर्व प्रबंधक द्वारा निकालने का आरोप है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
तहसील क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागड़ी के वैदिक कन्या जूनियर हाईस्कूल की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई बार एक लाख साढ़े 12 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए थाना फुगाना में तहरीर दी। कार्यवाहक अध्यापिका ने तहरीर में यह भी बताया कि इस घटना की सूचना स्कूल के प्राधिकृत नियंत्रक को दी गई। प्राधिकृत नियंत्रक ने पंजाब बैंक की शाखा बुढ़ाना से सीसीटीवी फुटेज दिखवाई। आरोप है कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज में स्कूल का पूर्व प्रबंधक पैसे निकाले पाए गए हैं। थाना फुगाना में दी गई तहरीर के मुताबिक प्राधिकृत नियंत्रक के आदेश पर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इंस्पेक्टर फुगाना का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।