{"_id":"5bae7b89867a557fe446a120","slug":"131538161545-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी चालक से नकदी, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी चालक से नकदी, मोबाइल लूटा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी चालक से नकदी, मोबाइल लूटा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लाल बाग निवासी संजय ने तहरीर देकर बताया कि वह जेसीबी चलाता है। बृहस्पतिवार देर रात वह जेसीबी को ट्रांसपोर्टनगर में खड़ी कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोककर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी देते हुए दो हजार की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोन दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी सोनू ने तहरीर देकर बताया कि उसे बैंक लोन की जरूरत थी। आरोप है कि गांव बहेड़ी निवासी नरेश ने उसे लोन दिलाने का झांसा देते हुए हजारों रुपये बतौर खर्च ले लिए। काफी समय बीतने के बावजूद लोन नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवक को तमंचे समेत दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट निवासी दानिश त्यागी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे समेत पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।