{"_id":"5ba151bc867a557eb6031bbc","slug":"131537298876-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन मितल ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमन मितल ने कोर्ट में किया सरेंडर
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन मित्तल ने कोर्ट में किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर। पूर्व चेयरमैन के अकाउंटेंट को गोली मारने वाला आरोपी अमन मित्तल एक मामले में जमानत तुड़वा कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। पुलिस उसे अब रिमांड पर लेने की तैयारी में लगी है। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात कहासुनी होने पर पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल के अकाउंटेंट अमन बंसल को अमन मित्तल और उसके साथी ने गोली मार कर घायल कर दिया था। सोमवार देर रात को कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड में अमन मित्तल पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जबकि उसके साथी राहुल कांबोज को पुलिस ने दबोचा था। जिसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस अमन मित्तल की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मंगलवार को उसने एक पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर तमंचा आदि बरामद किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।