फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी युगल की मौत से सिकंदरपुर में सन्नाटा

प्रेमी युगल की मौत से सिकंदरपुर में सन्नाटा

Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल की मौत से सिकंदरपुर में सन्नाटा
प्रेमी युगल की मौत से सिकंदरपुर में सन्नाटा पसरा
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर से फरार प्रेमी युगल द्वारा कानपुर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों के परिजन थाना पुलिस के साथ उनके शवों को लाने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं। प्रेमी युवक के घर पर ताला लटका है, जबकि प्रेमिका के घर मातम पसरा है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी दलित मजदूर की बेटी प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे समुदाय के युवक के साथ 30 अगस्त को फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने प्रेमी के साथ ही उसके पिता, भाई और भाभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बुधवार को प्रेमी युगल द्वारा कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव सिकंदरपुर में भी इसकी सूचना मिलते ही सन्नाटा पसर गया। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि प्रेमी युगल की आत्महत्या की सूचना के बाद विवेचक एसआई यूनुस खान व सिपाही प्रदीप कसाना के साथ युवती के पिता व युवक के परिजनों को शव लाने के लिए कानपुर भेज दिया है। प्रेमी युगल की मौत के बाद युवक के घर पर ताला लटका था। वहीं. युवती के घर में मातम पसरा हुआ है, जहां रोते-बिलखते परिजनों को उनके नाते-रिश्तेदार सांत्वना देते नजर आए। प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने से गांव में सन्नाटा है। ग्रामीण इस बारे में कुछ भी बोलते से बचते नजर आए।
विज्ञापन


युवती का प्रेमी के घर था आना-जाना
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर से दूसरे समुदाय के प्रेेमी के साथ फरार होने वाली युवती का युवक की भाभी से मेलजोल था। वहीं युवक मजदूरी करता था, जिसकी करीब पांच साल पहले बेहड़ा सादात की युवती से शादी हुई थी। हालांकि पत्नी के कोई बच्चा न होने पर युवक ने उसे छोड़ दिया था। घर आने-जाने के दौरान ही युवक और युवती के बीच संबंध बने, जिसके बाद दोनों ने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए घर से भागने का विकल्प चुना, जिसमें दोनों को ही आखिरकार मौत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed