{"_id":"5b903144867a557eb715b73c","slug":"131536176452-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने वाला मनचला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने वाला मनचला दबोचा
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मनचले को पकड़ा
भोपा। कोचिंग के लिए मोरना जा रही छात्रा को बीच राह में रोककर मनचले ने छेड़खानी करते हुए उससे मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
कस्बा निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी मोरना के एक कोचिंग सेंटर में कंपीटीशन की तैयारी कर रही है। रोजाना की भांति छात्रा बुधवार सुबह घर से कोचिंग सेंटर जा रही थी। आरोप है कि घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर एक युवक ने छात्रा को सरेराह रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसे सूचना पर पहुंची डायल-100 ने दबोच लिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मोरना निवासी शिवम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।