फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैंगरेप की फर्जी एफआईआर कराने पर फंसे

गैंगरेप की फर्जी एफआईआर कराने पर फंसे

Fri, 20 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप की फर्जी एफआईआर कराने पर फंसे
पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव बरला में दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप की फर्जी एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला के साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोग बुरी तरह फंस गए हैं। जांच में गैंगरेप का आरोप फर्जी पाए जाने पर सीओ के आदेश पर कथित गैंगरेप पीड़िता, उसके पति व पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी दलित सुरेंद्र ने दो जून को तहरीर देकर बताया कि उसने पुरकाजी के गांव खाईखेड़ी निवासी सुधीर त्यागी से कुछ दिन पूर्व 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप लगाया कि एक जून की रात सुधीर त्यागी एक साथी के साथ नशे की हालत में उसके घर आया और रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर सुधीर त्यागी ने साथी के साथ मिलकर सुरेंद्र की पत्नी बाला के साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप किया और धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सदर रिजवान ने आरोपों की जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। सीओ सदर के अनुसार पत्नी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाने वाला दलित सुरेंद्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू के यहां काम करता है। विनय त्यागी का रिश्तेदार राकेश त्यागी खाईखेड़ी का ही रहने वाला है, जिसकी सुधीर त्यागी से रंजिश चल रही है। सीओ सदर के अनुसार सुधीर त्यागी से चल रही रंजिश के चलते ही राकेश त्यागी ने रिश्तेदार पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय त्यागी उर्फ टिंकू के साथ मिलकर पूरी साजिश रची, जिसके बाद सुरेंद्र के जरिये सुधीर त्यागी पर पत्नी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई। पूरे मामले का खुलासा होने पर सीओ के आदेश पर पुलिस ने अब सुधीर त्यागी की तहरीर पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली बाला, उसके पति सुरेंद्र के साथ ही राकेश त्यागी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed