फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान नेता जगवीर सिंह हत्याकांड:

किसान नेता जगवीर सिंह हत्याकांड:

Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसान नेता जगवीर सिंह हत्याकांड:
भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत भी हुए पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान नेता जगवीर सिंह हत्याकांड में मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह के बयान मंगलवार को पूरे हो गए। उनके बयान पूरे होने में साढ़े 11 वर्ष लगे। नौ फरवरी 2007 को उनके बयान शुरू हुए थे। हत्याकांड के आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। उधर, कोर्ट ने दूसरे गवाह के बयान के लिए सुनवाई एक अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगवीर सिंह की 15 वर्ष पहले 6 सितंबर 2003 को उनके पैतृक गांव अलावलपुर माजरा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनके पुत्र पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत तीन लोगों को नामजद कराया था, तभी ये यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। ट्रायल के दौरान नामजद दो हत्यारोपियों की मृत्यु हो चुकी है। बीते 11 वर्ष से मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह के बयान चल रहे थे। नौ फरवरी 2007 को उनके बयान कोर्ट में प्रारंभ हुए थे। उनके बयान मंगलवार को पूरे हुए। इन बयानों को पूरा होने में करीब साढ़े 11 वर्ष लग गए। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे-4 रामसुध सिंह की कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को मुकदमे के आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी पेश हुए। वादी योगराज सिंह के बयान पूरे होने पर कोर्ट ने दूसरे गवाह के बयान के लिए सुनवाई एक अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed