{"_id":"5b3d223c4f1c1b05278b49bd","slug":"131530733116-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक तेज चलाने को लेकर मारपीट,दो घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईक तेज चलाने को लेकर मारपीट,दो घायल।
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक तेज चलाने को लेकर मारपीट
पुरकाजी। ग्राम अब्दुलपुर में बुधवार को विशाल अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही युवक सन्नी द्वारा बाइक तेज चलाने का विरोध करने पर दोनों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों के परिजन आमने सामने आ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को थाने ले आई, जहां पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। घंटो चली वार्ता के बाद ग्राम प्रधान पुत्र प्रवेश कुमार ने दोनों पक्षों में समझौता करा देने पर पुलिस ने उन्हें थाने से ही रिहा कर दिया।
रजबहे से शव मिला
पुरकाजी। भैंसानी के निकट रजबहे में बुधवार को सड़ी गली हालत में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि शव काफी पुराना है।