फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रंजिश में गन्ने की खड़ी फसल बर्बाद कर डाली

रंजिश में गन्ने की खड़ी फसल बर्बाद कर डाली

Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में गन्ने की खड़ी फसल बर्बाद कर डाली
मोरना। परिवार में जमीन को लेकर चली आ रही रंजिश में गन्ने की खड़ी फसल ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव छछरौली में बुद्धसिंह पुत्र चेतासिंह के परिवार में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। गन्ने की खड़ी फसल को नष्ट कर देने की सूचना पर पहुंचे थाना भोपा प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह को मथनसिंह ने बताया कि वसीयत में मिली 40 बीघा जमीन सहित कुल 95 बीघा जमीन पर खेती कर रहा है। रविवार की सुबह वह और उसके पुत्र ने अपने जंगल में जाकर देखा कि सात बीघा जमीन में खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दी गई है। आरोप है कि यह काम जगतसिंह व उसके पुत्र निशांत व तीन अज्ञात व्यक्तियों का है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं इस भूमि को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को जानसठ तहसील न्यायालय में पेशी भी है। थाना भोपा प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला जमीन को लेकर रंजिश का है। इसलिए घटना पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed