{"_id":"5b2fef814f1c1bc2378b5ae6","slug":"131529868161-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट, हालत गंभीर
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला हुसैनिया में घर में घुसकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित परिजनों ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनिया निवासी नौशाद ने तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह काम पर जाने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी शमां परवीन घर पर अकेली थी। आरोप है कि मोहल्ला सुभाषनगर निवासी महिला अपने पति व एक अन्य के साथ घर पहुंची और गर्भवती शमां परवीन के साथ गाली-गलौच करने लगी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिस दौरान पेट पर वार होने से गर्भवती की हालत बिगड़ गई। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर नौशाद घर पहुंचा और घायल पत्नी को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने सुजड़ू चुंगी पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, इस दौरान युवक की अंटी से तमंचा निकला, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में तमंचे समेत पकड़े गए आरोपी गांव सुजड़ू निवासी विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
शिवचौक पर मारपीट करते पांच युवक दबोचे
मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर रविवार सुबह कुछ युवक खड़े हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंचा। युवकों के बीच जमकर मारपीट होने से हंगामा हो गया, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों देवबंद निवासी आसिफ, इमरान, जीशान, आरिफ व आसिफ का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।